झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम कर्नाटक के दौरे पर


झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम इन दोनों कर्नाटक के दौरे पर है उन्होंने कर्नाटक के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सहित कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी शिवकुमार से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता पेश कर स्वागत किया इस मौके पर उन्होंने झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं पर बातचीत की साथ ही कर्नाटक में अल्पसंख्यक आयोग के लिए जो योजनाएं सरकार द्वारा दी गई है।

उसकी जानकारी ली साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री डी शिवकुमार से कर्नाटक के अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी जानकारी हासिल की उन्होंने कहा कि कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग वहां के अल्पसंख्यकों के विकास के लिए तत्पर है झारखंड में भी अल्पसंख्यक आयोग अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही बेहतर ढंग से निभा रही है कर्नाटक सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के विकास के लिए जो काम किया जा रहे हैं।

उसकी उन्होंने जमकर तारीफ की ज्ञात होकर शमशेर आलम कर्नाटक के दौरे पर सिर्फ अल्पसंख्यकों के विकास उनके सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक रूप से कैसे विकास हो इस पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक पहुंचे हैं उन्होंने कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री को झारखंड आने के लिए निमंत्रण भी दिया उपमुख्यमंत्री शिवकुमार और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने जल्द ही झारखंड आने की बात कही है शमशेर आलम ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री दी शिव कुमार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम का भी विस्तृत जानकारी दी।

