All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

सना हज एंड उमराह सर्विस से 37 जायरीन रांची एयरपोर्ट से उमरा पर रवाना

Share the post

रांची: आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को सना हज एंड उमराह सर्विस से 37 जायरीन रांची एयरपोर्ट से उमरा पर रवाना हुआ। सना हज एंड उमरा सर्विस से लगातार उमरा जाने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से जा रहा है। लगातार हर दूसरे महीने उमराह करने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से उमराह के लिए उड़ान भर रही है। झारखंड का सबसे विश्वसनीय ट्रेवल्स सना हज एंड उमरा सर्विस के हज़रत मौलाना हाफिज ग़ुलशाद के नेतृत्व में आज 37 जायारीन का ग्रुप रवाना हुआ।

जायरीन को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर लोगों ने जायरीन को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर रवाना किया। इस जत्था को झारखंड के प्रख्यात कारी कुरआन हजरत कारी सोहेब अहमद ने जत्था को रवाना किया। सना हज एंड उमरा सर्विस के डायरेक्टर हाफिज ग़ुलशाद ने कहा कि हमारा ट्रेवल्स का मकसद है गांव और सभी लोगो को उमराह आसानी से कराना है। सभी जायरीन को 50 से अधिक जगहो की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंन को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में ठाहराया जाता है।

सभी जायरीन को उमराह के दौरान लॉन्ड्री, मेडिकल समेत सभी तरह की सुविधा दी जाती है। हाफिज ग़ुलशाद ने कहा की हर जत्था में मैं और मेरी पत्नी सना नसीम साथ रहते हैं। ताकि किसी भी जायरीन को परेशानी न हो। महिला के लिए महिला गाइड होने से सारे अरकान आसानी से हो पता है। हाफिज ग़ुलशाद ने कहा कि सना हज एंड उमरा सर्विस का अगला ग्रुप रमजान से पहले, रमजान में और ईद के बाद रवाना होंगी। जिसकी बुकिंग जारी है। उन्होंने कहा कि सबसे कम पैकेज है मेरे पास। इस मौके पर सना हज एंड उमरा सर्विस के फाउंडर हाजी नसीम, झारखंड के मशहूर कारी कुरआन हजरत कारी सोहेब अहमद, सना नसीम, मो आसिफ, मो चांद, मो कैसर, कारी खुर्शीद, मौलाना ताबे आलम रिजवी, नासिर अफसर, ताबिश अहमद, फरहाद शमशी, हाजी साबिर, मो असलम, सनाउल्लाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Response