All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

स्काई नेट ट्रेवल्स से 35 जायरीन रांची एयरपोर्ट से उमरा पर रवाना

Share the post

रांची : स्काई नेट ट्रेवल्स एंड टूर से रविवार को रांची एयरपोर्ट से 35 जायरीन का जत्था पाक सफर पर रवाना हुआ। स्काई नेट ट्रेवल्स और अल इल्हान टूर एंड ट्रेवल्स से लगातार उमरा जाने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से जा रहा है। रविवार को स्काई नेट ट्रेवल्स से 35 जायरिन का जत्था बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उमराह के लिए रवाना हुआ। लगातार हर महीने उमराह करने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से उमराह के लिए उड़ान भर रही है। झारखंड का सबसे विश्वसनीय ट्रेवल्स स्काई नेट ट्रेवल्स एंड टूर के डायरेक्टर नैयर इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में आज 35 जायारीन का ग्रुप रवाना हुआ।

जायरीन को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर लोगों ने जायरीन को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर रवाना किया। उमरा पर जाने वालों ने देश, राज्य की खुशहाली अमन व सलामती भाईचारगी कि दुआ मांगी। स्काई नेट ट्रेवल्स के डायरेक्टर नैयर इकबाल सिद्दीकी और अल इल्हान टूर एंड ट्रेवल्स के डायरेक्टर सैयद नेहाल अहमद ने कहा कि हमारा ट्रेवल्स का मकसद है गांव और गरीब लोगो को उमराह आसानी से कराना है। सभी जायरीन को 50 से अधिक जगहो की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंन को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में ठाहराया जाता है। अगला जत्था एक फरवरी को, रमजान और ईद के बाद का बुकिंग जारी है।

Leave a Response