All India NewsBlogJharkhand NewsNews

106.4FM द्वारा ““द ब्रांड मेकर ऑफ़ झारखण्ड” 2026 का भव्य आयोजन

Share the post

रांची, 11 अप्रैल 2026:
106.4 FM द्वारा आयोजित “द ब्रांड मेकर ऑफ़ झारखण्ड “ का भव्य आयोजन 11 अप्रैल 2026 होटल चाणक्या BNR, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, संस्थानों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
यह आयोजन पद्म भूषण दिशोम गुरु स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन को समर्पित था, जिनकी स्मृति में राज्य के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री संजय सेठ (रक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार ), और डॉ. इरफान अंसारी (स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड ) शामिल थे।
समारोह के दौरान पावर्ड बाय: एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, एजुकेशन पार्टनर: गोल एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नॉलेज पार्टनर: साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रियल एस्टेट पार्टनर:होमल्ली कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, डायग्नोस्टिक पार्टनर: जीवाह हेल्थ केयर, आयुर्वेद पार्टनर:झारखंड औषधालय, केयर पार्टनर: फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, ग्लैम पार्टनर:द जावेद हबीब फैमिली सैलून, टू व्हीलर पार्टनर: यूनिवर्सल मोटर – होंडा, हेल्थ पार्टनर: क्यूरेस्टा हेल्थ, केयर एलायंस: शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, एसोसिएट स्पॉन्सर्स: सीमा सुजुकी, स्कोडा सिंघानिया मोटर्स, वाइल्ड वाडी, भारत मंथन, हैप्पी टूथ, आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, सक्सेस हब, प्राइम ग्रुप, त्रिशूल डिफेंस अकादमी, विवेक मोहन स्पीच एंड हियरिंग सेंटर, रौनक मोटर्स प्रा. लि., स्किन ब्लिस, पनासिया सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आदर्श विद्या मंदिर, लुईस एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी (लीड्स रांची), राइजिंग ऑटो व्हील्स, ट्रस्टेड एडवरटाइजिंग पार्टनर:
गुरु ग्रेसिया डॉट कॉम. जैसे कई प्रतिष्ठित नामों को सम्मानित किया गया। जिससे यह आयोजन न केवल उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि झारखंड की उभरती हुई संभावनाओं और प्रतिभाओं का भी प्रतीक बना। कार्यक्रम का सफल संचालन लोकप्रिय आरजे सावन और एंकर मधु द्वारा किया गया, जिसने पूरे माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
इस पूरे कार्यक्रम को 106.4 एफ.एम. के नेशनल बिज़नस हेड श्री अजय मोकड़े और रीजनल बिज़नस हेड श्री प्रेरित चौहान की अध्यक्षता में संचालित किया गया, इस अवसर पर क्लस्टर हेड (झारखंड-बिहार-वेस्ट बंगाल) श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री अशोक गौतम, श्री नीरज पाण्डेय, श्री आफताब आलम, श्री ऋषिकेश नाथ वर्मा, श्री सूर्याकुमार, श्री प्रणय बानाईत और इन्द्रजीत भी मौजूद रहे।

Leave a Response